Home राजनीति केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का मार्च, पुतला फूंका
राजनीतिराज्यराष्ट्रियहरियाणा

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का मार्च, पुतला फूंका

Share
Share

चंडीगढ़ : एप्स्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के विरोध में आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम की ओर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार मार्च निकाला और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां तथा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के झंडे लेकर केंद्र सरकार और हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूरे मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश और उत्साह देखने को मिला।

Epstein Files Controversy

इस मार्च का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लकी, चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नंदिता हुड्डा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव डॉ. साक्षी चौधरी, कोऑर्डिनेटर शालिका, पार्षद प्रेमलता, पार्षद तरुण मेहता सहित महिला कांग्रेस की अनेक वरिष्ठ नेत्रियों ने किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और आक्रोश के साथ अपनी आवाज बुलंद की।प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने कहा कि एप्स्टीन फाइल में एक केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आना बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अब तक अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि देश की गरिमा, राजनीतिक नैतिकता और जवाबदेही से जुड़ा प्रश्न है। ऐसे में नैतिक आधार पर उनका तत्काल इस्तीफा देना आवश्यक है।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव डॉ. साक्षी चौधरी ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में जब भी किसी राजनेता या उच्च पद पर बैठे व्यक्ति का नाम इस प्रकार के गंभीर मामलों में सामने आता है, तो वह नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देता है। लेकिन भारत में मोदी सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी बताती है कि केंद्र सरकार जवाबदेही से बचना चाहती है और सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है।इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लकी ने कहा कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस हमेशा जनहित और नैतिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि आज महिला कांग्रेस ने जिस साहस और दृढ़ता के साथ इस गंभीर मुद्दे को उठाया है, वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की यह मांग पूरी तरह न्यायसंगत और लोकतांत्रिक है कि जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं होती, तब तक केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार नैतिकता और जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला भी फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए इस पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अनेक वरिष्ठ नेत्रियां और पदाधिकारी उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से ममता डोगरा, कुलजीत कौर, रानो देवी, ललिता, ओमलता, सोनिया, सोनिया जायसवाल, ममता राय, पूनम, माया,  बलविंदर कौर, सुमन वैद्य, कविता, परमजीत कौर, कुलजीत, बलविंदर, सोनिया गुरचरण, सोनिया दुग्गल, ओम लता,केशमप्रीत, ललिता, योगिता , अमरजीत, गीता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एकजुट होकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात किया और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की, बावजूद इसके महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...