नई दिल्ली : भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की फीस को बढ़ा दिया है. यह नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू हो जाएगी. इस बारे में विदेश मंत्रालय ने (MEA) इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में बदलाव करते हुए यह नई फीस तय की है. सरकार के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, अब आवेदकों को 1,000 रुपये अतिरिक्त राशि देनी होगी यानी 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये हो गई है. वहीं तत्काल सेवा की फीस जो पहले 3,500 थी, अब 5,000 रुपये कर दी गई है.
कैटेगरी के हिसाब से फीस
सरकार ने यह बदलाव पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धारा 24 के तहत किया है. इस नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग कैटेगरी के पासपोर्ट के लिए आवेदन की फीस निर्धारित की गई है. साथ ही नए नियमों में स्पष्ट किया गया है कि 15 से 18 वर्ष के वे नाबालिग, जो वयस्क श्रेणी में आवेदन करते हैं तो उनको भी यही फीस चुकानी होगी जो वयस्कों पर लागू है.
इसको लेकर सरकार का कहना है कि इस संशोधन से पासपोर्ट की सेवाओं को बेहतर बनाने और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने में मदद सहायता मिलेगी. हालांकि, फीस बढ़ने की वजह से आम लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले से अधिक रुपये खर्च करना पड़ेगा. यदि, कोई व्यक्ति पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की योजना बना रहा या कर रहा है, तो उसको 1 जुलाई 2026 के बाद नई फीस के हिसाब से ही भुगतान करना होगा.
पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ी
- 36-पेज सामान्य पासपोर्ट- 1,500 से बढ़कर 2,500 रुपये हो गया है.
- 36-पेज तत्काल पासपोर्ट- 3,500 से बढ़कर 5,000 रुपये हो गया है.
- 60-पेज सामान्य पासपोर्ट- 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया है.
- 60-पेज तत्काल पासपोर्ट- 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपये हो गया है.
- तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए देने होंगे
इसके अलावा, जो लोग अधिक यात्रा करते हैं और वह 60 पन्नों का पासपोर्ट बुकलेट चाहते हैं, उन्हें सामान्य कैटेगरी में 3,500 रुपए और तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए का भुगतान करना होगा.
वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए राहत
भारत सरकार ने 8 साल तक के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए आवेदनों पर 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया है. लेकिन यह रियायत पासपोर्ट के री-इश्यू पर लागू नहीं होगी. इस बारे में अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए, आप Passport Seva Kendra Official Website पर जा सकते हैं.
Leave a comment