Home राज्य उत्तराखंड वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग पर अड़ा संघ, मंत्री को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग पर अड़ा संघ, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share
Share

देहरादून। नर्सिंग सेवा संघ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से उनके शासकीय आवास पर भेंट वार्ता की गई। इस दौरान नर्सिंग भर्ती को वर्षवार (सीनियारिटी के आधार पर) करवाने से संबंधित मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ की अध्यक्षा लीला चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर संघ के साथी एकता विहार, देहरादून में भीषण ठंड के बावजूद लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह धरना 35 दिनों से अधिक समय से जारी है और इस दौरान कई साथियों का स्वास्थ्य सर्दी के कारण प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद अब तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस सुनवाई या उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि नर्सिंग सेवा संघ की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है तथा आगे शासन स्तर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक विजय चौहान, संगठन मंत्री हिमानी कोश्यारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

बारिश के बीच अलर्ट मोड में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

देहरादून। लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए...

सीएम धामी का ग्रीन विजन: स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा, 6 वाहन स्वामियों को मिला लाभ

देहरादून: उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री...

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार...