Home राज्य मध्य प्रदेश लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Share
Share

भोपाल :  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को मंत्रालय में विकासकार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो एजेंसी और ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें टर्मिनेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण होने चाहिए, जनहित के कार्यों में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की नियमित मॉनिटरिंग हो, गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। समीक्षा बैठक में बावड़ियाकला चौराहा (अपोलो सेज अस्पताल) से आशिमा मॉल तक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, बाबूलाल गौर सेतु क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार के प्रस्तावित काम, जेके रोड, पिपलानी-खजूरी रोड, एमजीएम स्कूल मार्ग, आनंद नगर-ट्रांसपोर्ट नगर सड़क, अवधपुरी तिराहा से एसओएस बाल ग्राम तक सड़क निर्माण और महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर, कैरियर कॉलेज, शाहपुरा थाना से आकृति ईकोसिटी तक नहर के दोनों ओर बैरियर लगाने के कामों की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाई जाए और जनता को जल्द राहत मिले। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...