Home राज्य हिमाचल में 15 अगस्त के बाद शुरू हो सकता है मानसून सत्र! सुक्खू कैबिनेट की बैठक में 10 से 12 सिटिंग्स पर होगा फैसला
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 15 अगस्त के बाद शुरू हो सकता है मानसून सत्र! सुक्खू कैबिनेट की बैठक में 10 से 12 सिटिंग्स पर होगा फैसला

Share
Share

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का शुभारंभ 15 अगस्त के बाद बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें 10 से 12 बैठकें हो सकती हैं। मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश में धीमे पड़े मानसून के अब रफ्तार पकड़ने की संभावना है, जिससे निपटने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अभी से संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी एवं आवश्यक स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।

विभिन्न विभागों की तरफ से आने वाले प्रस्तावों के आधार पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में सीबीएसई शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े विषय पर चर्चा की संभावना है। बैठक में इंटरनैट मीडिया को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसको संवेदनशील मुद्दा मानकर चल रही है, क्योंकि बिना पंजीकरण के चल रहे इंटरनैट मीडिया पोर्टल और चैनलों के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने संबंधी निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में यदि कोई बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के सनसनीखेज, भ्रामक और समाज में अशांति फैलाने वाली खबरें प्रसारित करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ रवाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए। मुख्यमंत्री रात्रि को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में विश्राम करने के बाद रविवार काे वापस शिमला लौट आएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शिमला में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...