Home राज्य हिसार में सांसद जय प्रकाश का हमला, बोले—हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल
राज्यहरियाणा

हिसार में सांसद जय प्रकाश का हमला, बोले—हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Share
Share

हिसार: हिसार में आज सांसद जय प्रकाश ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार तो पंजाब में व्यस्त है। जब गृह मंत्रालय ही पंजाब में है, मुख्यमंत्री साहब भी पंजाब में हैं।

पंजाब के लिए काम कर रहे हैं तो कानून व्यवस्था की स्थिति कैसे ठीक हो सकती है। आज ही मैंने पढ़ा कि कभी फाजिल्का जा रहे हैं, कभी कहीं जा रहे हैं, होशियारपुर जा रहे हैं। अरे भाई, मैं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से नम्रतापूर्वक निवेदन करना चाहता हूं कि हरियाणा को संभालें।

सांसद जेपी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी बेइंतहा है। हालत क्या है? जय प्रकाश ने कहा कि अब SIR शुरू होगी। अब जब गृह मंत्रालय यहां नहीं रहेगा तो प्रदेश कैसे ठीक कर सकता है? जय प्रकाश ने कहा कि देखिए प्रजातंत्र में दुर्भावना और बदले की भावना से जब भी किसी सत्ताधारी दल ने काम किया उसको बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। प्रजातंत्र में सजा जनता देती है।

अगर मान लो कोई party, कोई उम्मीदवार गलत काम करता है, जनहित में काम नहीं करता और जनता उसको हरा देती है तो यही तो सजा है। उसके घर वालों को प्रताड़ित करना, उनके MLA, एमपी को प्रताड़ित करना, यह प्रजातंत्र में अच्छा नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं और घोर निंदा करता हूं।

जय प्रकाश ने कहा कि यह BJP निकली ही आपस में लड़ा करके। भाई-भाई को लड़ा करके सत्ता में आई है। तो मैं तो सब लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन करना चाहता हूं कि सरकार के चंगुल में मत आओ। भाजपा के चंगुल से निकलो वरना यह भाई-भाई को लड़ा करके हमारा बहुत बड़ा नुकसान है।

जय प्रकाश से चौटाला पर पूछे सवाल पर कहा कि चलो कौन क्या कहता है सत्यानाश। करणीय का तो सारे समाज को पता है। सबने पता है कौन सत्यानाशी है। जय प्रकाश ने हमेशा ही मैं जिसके साथ रहा हूं, हमसे किसी को नुकसान हुआ है जनता को सब पता है। किसके इसारे पर कहते है ये पता है।

जय प्रकाश ने महिला आयोग की चेयरपर्सन बदलने को लेकर कहा कि सही किया क्योंकि उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग किया। ऐसे शब्द नहीं बोलना चाहिए एक कानून बनाना चाहिए जो भी गलत बोले उसके खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...