Home राज्य श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का केंद्र है प्रयागराज माघ मेला – गौरव गौतम
राज्यहरियाणा

श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का केंद्र है प्रयागराज माघ मेला – गौरव गौतम

Share
Share

चण्डीगढ़, 13 जनवरी – हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने श्रद्धालुओं की मांग को पूरा करते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक आयोजित किए जा रहे माघ मेला के लिए पलवल से प्रयागराज तक स्पेशल बस को पलवल बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं को लाभ होगा और वे बिना किसी परेशानी के माघ मेला दर्शन और स्नान का लाभ उठा सकेंगे। प्रयागराज में 15 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे माघ मेला के दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि माघ मेला सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। खेल राज्य मंत्री ने माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान का लाभ अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और आवास की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि माघ मेला के समापन तक यह स्पेशल बस पलवल स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 8 बजे मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, फतेहपुर होते हुए लगभग 645 किलोमीटर का सफर तय करके रात्रि लगभग 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पलवल से प्रयागराज का किराया 900 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से लिया जाएगा। संगम स्थल प्रयागराज से स्पेशल बस वापसी का समय सायं 5 बजे रहेगा जो लगभग सुबह 5 बजे पलवल पहुंचेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...