Home राज्य छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी शुरू, रंजना देसाई समिति ने संभाला जिम्मा
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी शुरू, रंजना देसाई समिति ने संभाला जिम्मा

Share
Share

रायपुर: छतीसगगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होगा. इसे लेकर छत्सीसगढ़ में काम शुरू हो गया है. इसके लिए रंजना देशाई के नेतृत्व में गठित टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है. 26 जून से इस टीम को काम करने की मंजूरी दे गई है.

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने तेयारी शुरू

UCC को लेकर जानकारी देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि समान नागरिक संहिता यानी UCC के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उसके अनुसार प्रारंभिक काम चालू हो रहा है. सीएम ने कहा कि राज्य में UCC लागू किया जाएगा इसके सभी पहलू को लेकर काम चल रहा है. सीएम ने कहा सरकार ने जून 2026 में यूसीसी का ड्राफ्ट (प्रारूप) तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

समिति में पांच सदस्यों को रखा गया, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई अध्यक्ष बनाई गईं

सीएम साय ने बताया कि समिति के मूल 5 लोगों को रखा गया है, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई इसकी अध्यक्ष हैं. UCC में इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस शत्रुघ्न सिंह और एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और रिटायर्ड प्राचार्य ज्योति रानी सिंह को इसका सदस्य बनाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति पूरे राज्य के सामाजिक आर्थिक हालात का सर्वे करेगी.

UCC को लागू करने के समय को लेकर सीएम ने कहा कि अभी सर्वे और लागू करने के लिए काम की शुरुवात हुई है. UCC को राज्य के कब लागू किया जाएगा अभी इसकी तारीख तय नहीं है.

जानिए क्या है यूसीसी

समान नागरिक संहिता यानी UCC एक प्रस्तावित कानून है, जिसका उद्देश्य धर्म, जाति या लिंग की परवाह किए बिना भारत के सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, विरासत और बच्चा गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान नियम लागू करना है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...