Home राज्य उत्तराखंड जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता, अस्पतालों में सुविधाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करें: डीएम
उत्तराखंड

जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता, अस्पतालों में सुविधाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करें: डीएम

Share
Share

रूद्रपुर। जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है इसलिए चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं व औषधियां उपलब्ध हो साथ ही चिकित्सालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जायें, यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक लेते हुये दिये।

चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक लेते हुए श्री भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि चिकित्सालय गेट के पास जल भराव से निजाद हेतु सही तरीके से ड्रेनेज बनाया जाये व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि उरेडा विभाग के माध्यम से चिकित्सालय में सौर उर्जा प्लांट लगाया जाये ताकि विद्युत पर होने वाले व्यय की बचत हो सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि वायो मेडिकल वेस्ट बाहर खुले में कही भी नजर नही आना चाहिए उसे निरंतर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में खराब सीसी टीवी कैमरों के स्थान पर नये सीसी टीवी कैमरा लगाया जाये। उन्होने चिकित्सालय के खराब पुराने वाहनो की नीलामी कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिये।

प्रबंधन समिति द्वारा चिकित्सालय के प्रयोग हेतु 02 कम्प्यूटर, 02 प्रिंटर, 02 ऑलवेदर हॉट एवं कूल एसी लगाये जाने, लेबर रूम को सीलन से बचाने के लिये वॉटरप्रूफ बनाने की अनुमति दी गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित उपस्थित थे व वर्चुअल के माध्यम से उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आदि जुड़े थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

बारिश के बीच अलर्ट मोड में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

देहरादून। लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए...

सीएम धामी का ग्रीन विजन: स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा, 6 वाहन स्वामियों को मिला लाभ

देहरादून: उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री...

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार...