Home राज्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड में पहली बार सेवायोजन विभाग में हुई भर्ती : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में पहली बार सेवायोजन विभाग में हुई भर्ती : सौरभ बहुगुणा

Share
Share

देहरादून। प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन विभाग तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उनका वास्तविक परिश्रम शुरू होता है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं और कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी और आपसी सहयोग व टीम वर्क से ही विभाग आगे बढ़ेगा।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पशुपालन विभाग के 16 फार्मासिस्ट तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के 37 फोरमैन अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के बाद पहली बार सेवायोजन विभाग में कार्मिकों की भर्ती की गई है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने की है और इस दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त कार्मिक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में अपर सचिव पशुपालन संतोष बडोनी, निदेशक प्रशिक्षण संजय खेतवाल सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

बारिश के बीच अलर्ट मोड में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

देहरादून। लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए...

सीएम धामी का ग्रीन विजन: स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा, 6 वाहन स्वामियों को मिला लाभ

देहरादून: उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री...

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार...