Home राज्य मध्य प्रदेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विशेष पहल, घर बैठे देश के विशेषज्ञ योगाचार्यों के साथ करें योग
मध्य प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले विशेष पहल, घर बैठे देश के विशेषज्ञ योगाचार्यों के साथ करें योग

Share
Share

भोपाल: 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पहले आप घर बैठे घंटे भर देश के विख्यात योगाचार्यों के साथ योग कर सकेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसको लेकर प्रदेशवासियों के लिए एक विशेष संदेश जारी किया. इस संदेश में उन्होने योग की महत्ता बताते हुए आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है. उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों. कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है.

14 जून को होगा योग का विशेष ऑनलाइन सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है. जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को प्रातः 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं निरोग समाज का निर्माण करना है.

मुख्यमंत्री की अपील योग को जीवन में शामिल करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश के सभी नागरिकों-युवाओं-महिलाओं-वरिष्ठजनों-विद्यार्थियों-शासकीय सेवकों-सामाजिक संगठनों से आग्रह करता हूं कि इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं. इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है. इस पर मिस कॉल देकर आप पंजीयन कर सकते हैं.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर ‘घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प के साथ अब हर घर योग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें तथा स्वस्थ मध्य प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...