Home राज्य उत्तर प्रदेश राज्यकर्मियों को ‘मानव संपदा पोर्टल’ पर 31 जनवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्योरा; अगर नहीं दिया तो…
उत्तर प्रदेश

राज्यकर्मियों को ‘मानव संपदा पोर्टल’ पर 31 जनवरी तक देना होगा संपत्ति का ब्योरा; अगर नहीं दिया तो…

Share
Share

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक अपलोड करना होगा। संपत्ति का ब्योरा न देने वालों को फरवरी में जनवरी माह का वेतन नहीं मिलेगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों और शासन के अधिकारियों को भेजे आदेश में कहा गया है कि सभी कार्मिक 31 जनवरी तक नियमानुसार अपनी संपत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर दें।

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-24 के तहत संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य है।

यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तय तिथि तक मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा, उनका जनवरी माह का वेतन आहरण-वितरण अधिकारी द्वारा रोक दिया जाएगा।

संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी और आहरण-वितरण अधिकारी को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में सभी श्रेणियों के लगभग 8.74 लाख कार्मिक हैं। इन्हें 31 दिसंबर 2025 तक अर्जित अपनी संपत्ति का विवरण देना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

यूपी के वकीलों के लिए अच्छी खबर, सीएम योगी ने गोरखपुर से किया बड़ा ऐलान

सीएम योगी मंगलवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड...

यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जगमोहन बने लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ नगर...