Home राज्य छत्तीसगढ़ किसकोड़ो में विकास की नई सुबह: नक्सल गढ़ से आदर्श ग्राम बनने की कहानी
छत्तीसगढ़राज्य

किसकोड़ो में विकास की नई सुबह: नक्सल गढ़ से आदर्श ग्राम बनने की कहानी

Share
Share

कांकेर: अंतागढ़ विकासखंड में किसकोड़ो गांव है, जो कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था. अब यही गांव विकास और लोकतंत्र की नई पहचान बन रहा है. शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम किसकोड़ो पहुंचे. ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. डिप्टी सीएम ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं.

बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

जनचौपाल में किसकोड़ो समेत आसपास की आठ पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, विद्युत व्यवस्था में सुधार, बंडापाल में सब-स्टेशन निर्माण, खाद भंडारण केंद्र, स्कूल बाउंड्रीवाल और मातला मार्ग पर पाइप पुलिया निर्माण जैसी मांगें रखीं.

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. अस्पताल तक मरीजों के पहुंचने के लिए एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसकोड़ो को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी. अक्टूबर 2025 तक किसकोड़ो एरिया कमेटी नक्सली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र थी, जिसे अब नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया जा चुका है.

जहां पहले नक्सलियों की चौपाल लगती थी, वहां पहली बार शासन के उप मुख्यमंत्री की चौपाल लगी है-ग्रामीण

पहले लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से डरते थे और सरकारी कर्मचारी भी यहां पदस्थापना लेने से कतराते थे-ग्रामीण

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कभी भय और बंदूक की पहचान रखने वाला किसकोड़ो अब विकास, विश्वास और लोकतंत्र का नया प्रतीक बन रहा है. उन्होंने ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने, उत्पादों की ब्रांडिंग करने और लघु वनोपज प्रसंस्करण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, एएसपी आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...