Home राजनीति स्विमिंग पूल पर्यटन के साथ-साथ तैराकी को भी देगा नई पहचान- सुभाष बराला
राजनीतिराज्यराष्ट्रियहरियाणा

स्विमिंग पूल पर्यटन के साथ-साथ तैराकी को भी देगा नई पहचान- सुभाष बराला

Share
Share

चंडीगढ़, 10 मई – राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि नवनिर्मित स्विमिंग पूल भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार करेगा और यहाँ से हरियाणा व भारत का भविष्य उभरकर सामने आएगा। इसके अलावा रिसॉर्ट परिसर में विकसित सुविधाएं आने वाले समय में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी तथा यहाँ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों को नई पहचान मिलेगी। राज्य सभा सांसद ने टोहाना में बलियाला हेड पर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘केनाल रिसॉर्ट’ एवं स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया। रिसॉर्ट में आधुनिक स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया, गार्डन रेस्टोरेंट तथा लग्जरी रूम सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो क्षेत्र में पर्यटन और मनोरंजन को नई पहचान देंगी। यह टोहाना को पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि टोहाना में ऐसा सुंदर पिकनिक स्पॉट विकसित करने का उनका प्रयास रहा है। जहां परिवारों, युवाओं एवं बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण मिल सके। हम सब के प्रयासों से यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ विकसित हो रही हैं और अब स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। सांसद ने कहा कि फतेहाबाद में सिंथेटिक ट्रैक सहित आधुनिक स्टेडियम का निर्माण संभव हुआ, जो हरियाणा के चुनिंदा स्टेडियमों में शामिल है। दमकौरा सिंथेटिक ट्रैक स्टेडियम में हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश तक के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं और यहाँ अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...