Home राजनीति प्रदेश की निवेश संभावनाओं को परफॉर्मेंस में बदल रही राज्य सरकार -उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
राजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रिय

प्रदेश की निवेश संभावनाओं को परफॉर्मेंस में बदल रही राज्य सरकार -उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

Share
Share

जयपुर, 30 जनवरी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट के आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश के कारीगरों को देश-विदेश में इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा। कर्नल राठौड़ ने शुक्रवार को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान इस आयोजन में शामिल होने वाले देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पत्थर उद्योग क्षेत्र से जुडे सभी हितधारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोनमार्ट का इस वर्ष 13वां संस्करण है। यह अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। इसमें चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक भी शामिल होंगे।

       ओडीओपी पवेलियन होगा खास—

कर्नल राठौड़ ने बताया कि आयोजन में राजस्थान में एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित पत्थर के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक विशेष पवेलियन बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे इन उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

प्रदेश के स्पष्ट नेतृत्व और नीति से मिली नई दिशा—

कर्नल राठौड़ ने कहा कि राजस्थान को स्पष्ट नेतृत्व और नीति से नई दिशा मिली है। पिछले दो साल में निवेश प्रोत्साहन के लिए नई नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं। राज्य सरकार के इन प्रयासों के कारण राजस्थान एक बेहतरीन निवेश गंतव्य बन गया है। राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर काम शुरू हो गया है।

     सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार दे रही राज्य सरकार—

कर्नल राठौड़ ने कहा कि पिछले दो वर्ष में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतरीन काम किया है। अब तक राजकीय क्षेत्र में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1.54 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निवेश समझौतों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस क्रम में राइजिंग राजस्थान, प्रवासी राजस्थानी दिवस का सफल आयोजन किया गया है। साथ ही, प्रदेश के युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा हाल ही में नई योजना लागू की है। इस मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत एक लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूडा की प्रबंध निदेशक श्रीमती मनीषा अरोड़ा, स्टोनमार्ट के संयोजक श्री नटवर अजमेरा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह महामंत्री श्री नरेश पारीक, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह और पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश गौतम, सीडोस के सीईओ श्री मुकुल रस्तोगी और चैयरमैन श्री दीपक अजमेरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संबंध में

–      जयपुर के जेईसीसी में 5-8 फरवरी तक आयोजन।

–      लगभग 25,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी।

–      कुल 539 स्टॉल्स के माध्यम से स्टोन, मशीनरी और वैल्यू-एडेड उत्पादों का प्रदर्शन।

–      चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक शामिल होंगे।

–      यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ग्रीस, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, मॉरीशस, जर्मनी और रूस सहित 20 से अधिक देशों से अंतरराष्ट्रीय विज़िटर्स, खरीदार, आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स और उद्योग प्रतिनिधियों की सहभागिता

–      जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टीवल का आयोजन।

–      घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीददारों और भारतीय प्रदर्शकों के बीच संवाद।

–      छात्रों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए डिजाइन एवं नवाचार आधारित प्रतियोगिताएं।

–      ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम और नीति संवाद सत्र।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...