Home राज्य हिमाचल में सरकारी लॉटरी की वापसी तय, टेंडर के बाद शुरू होगा संचालन
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सरकारी लॉटरी की वापसी तय, टेंडर के बाद शुरू होगा संचालन

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 27 वर्ष बाद सरकारी लॉटरी की वापसी का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण पहले वित्त वर्ष में अपेक्षित राजस्व मिलना मुश्किल दिख रहा है। सरकार और राज्यपाल ने लाटरी संचालन को मंजूरी दे दी है और हिमाचल प्रदेश राज्य लाटरी (विनियमन) नियम-2026 भी अधिसूचित हो चुके हैं। हालांकि टेंडर से जुड़ी फाइल अभी मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

सरकार को अधिकारियों ने लॉटरी से वार्षिक करीब 100 करोड़ रुपये की आय का अनुमान दिया था, लेकिन वित्त वर्ष के चार माह बीत जाने के कारण पहले वर्ष में महज 10 से 20 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। नियमित संचालन के बाद भी वार्षिक राजस्व करीब 50 करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान

पंजाब की तर्ज पर शुरुआत

सरकार आर्थिक तंगी और 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बीच गैर-कर राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब, सिक्किम और केरल की तर्ज पर लाटरी शुरू कर रही है।

सीएम की मंजूरी मिलते ही होगा टेंडर 

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही राज्य कोषागार एवं लॉटरी विभाग टेंडर जारी करेगा। देश की तीन-चार प्रमुख लॉटरी कंपनियां इसमें भाग लेंगी। चयनित कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लॉटरी संचालित करेगी।

10 से 500 रुपये के टिकट मिलेंगे

10 रुपये से लेकर 100 और 500 रुपये तक के टिकट उपलब्ध होंगे, जबकि एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम छह बंपर ड्रा आयोजित किए जा सकेंगे।

1999 में लगा था प्रतिबंध

प्रदेश में वर्ष 1999 के आसपास सरकारी लाटरी पर वित्तीय अनियमितताओं, धोखाधड़ी और जुए की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब सरकार ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...