Home राज्य दिल्ली/एनसीआर युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान भी हैं — यही ‘विकसित भारत’ की असली शक्ति है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली/एनसीआरराज्य

युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान भी हैं — यही ‘विकसित भारत’ की असली शक्ति है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Share
Share

नई दिल्ली, 13 जनवरी 2026। विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में हंसराज कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समागम ‘विकसित भारत का संकल्प और युवा’ कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस और लोहड़ी–मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है, वे स्वयं छात्र संघ से जुड़ी रही हैं, इसलिए विद्यार्थियों और छात्र प्रतिनिधियों से संवाद करना उनके लिए विशेष रूप से भावनात्मक और प्रेरणादायी अनुभव है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय का समय जीवन का सबसे मूल्यवान चरण होता है, जहाँ आत्मविश्वास, ज्ञान, मित्रता और नेतृत्व कौशल का निर्माण होता है, जो आगे के जीवन की मजबूत नींव बनते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचारों को आत्मसात कर आज का युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को नई दिशा दे रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवा साथियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योकि युवा न केवल भविष्य हैं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे तकनीक का उपयोग साधन के रूप में करें, तकनीक को स्वयं पर हावी न होने दें। उन्होंने डिजिटल युग में एआई (AI) के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा यह सुनिश्चित करें कि वे तकनीक को नियंत्रित करें, न कि तकनीक उन्हें नियंत्रित करे। मुख्यमंत्री ने अंत में युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास, नवाचार और ऊर्जा के साथ देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि जब विकास और विरासत साथ चलेंगे, तभी भारत सही अर्थों में विश्व नेतृत्व की भूमिका निभा सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...