Home राज्य उत्तराखंड तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 13 वीरांगनाएं, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
उत्तराखंडराज्य

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 13 वीरांगनाएं, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

Share
Share

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं के सम्मान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया.आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित 13 महिलाओं और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार करने की बड़ी घोषणा की.

देहरादून में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां सम्मानित होने वाली वीरांगनाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि आज के इस अवसर पर तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सीएम धामी ने कहा उन्हें भरोसा है कि आज जिन वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया है उससे प्रदेश की हर एक एक मातृशक्ति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी.

सीएम धामी ने कहा,

राज्य सरकार ने साल 2023 में तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की थी. इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार राशि को भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई थी. इसी क्रम में वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपए किया जाएगा. प्रदेश की मातृशक्ति और कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

इन 13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

  1. अल्मोड़ा जिले की रहने वाली पुष्पा फर्त्याल को संस्कृत एवं कला के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया.
  2. बागेश्वर जिले की रहने वाली दया दानू को समाज सेवा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  3. चमोली जिले की रहने वाली नंदा सती को संगीत के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  4. चंपावत जिले की रहने वाली रितिका बगौली दानू को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया.
  5. देहरादून जिले की रहने वाली नीतू रानी को समाज सेवा, शिक्षा एवं बहादुरी के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  6. हरिद्वार जिले की रहने वाली वैशाली शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  7. नैनीताल जिले की रहने वाली लतिका को खेल क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  8. पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली प्रियंका पंत थपलियाल को खेल, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर पुरस्कार दिया गया.
  9. पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली कलावती देवी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  10. रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली दुर्गा देवी को समाज सेवा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  11. टिहरी जिले की रहने वाली सरिता कोठियाल देवी को सामाजिक क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  12. उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
  13. उत्तरकाशी जिले की रहने वाली स्वतंत्री बधानी को सामाजिक क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया.
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि...

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा रही है। सामाजिक...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...