Home राज्य उत्तराखंड फिल्म शूटिंग व क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर सराहना
उत्तराखंडराज्य

फिल्म शूटिंग व क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर सराहना

Share
Share

देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग तथा क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। एसोसियेशन का कहना है कि प्रभावी एवं आकर्षक फिल्म नीति लागू होने से स्थानीय और क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को व्यापक लाभ मिल रहा है। एसोसियेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रिंग रोड स्थित सूचना भवन में महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने तथा फिल्मों को अनुदान दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य में आकर्षक फिल्म नीति–2024 लागू की गई है। इस नीति में स्थानीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं तकनीशियनों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय फिल्मों को राज्य में किए गए व्यय का अधिकतम 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म, वेब सीरीज़, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्मों को भी अनुदान की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में राष्ट्रीय स्तर का फिल्म महोत्सव एवं फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए भारत सरकार के उपक्रम एनएफडीसी से पत्राचार किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की वेबसाइट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें राज्य के स्थानीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार, तकनीशियन एवं लाइन प्रोड्यूसर का विस्तृत डाटा उपलब्ध रहेगा। उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन के संरक्षक अनुज जोशी ने परिषद द्वारा क्षेत्रीय सिनेमा के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में गठित समिति की बैठक में स्थानीय फिल्मों को अनुदान राशि प्रदान की गई, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को नया संबल मिला है। उन्होंने राज्य में फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाने का भी अनुरोध किया और कहा कि बेहतर फिल्म नीति के सकारात्मक परिणामस्वरूप प्रदेश में स्थानीय फिल्म निर्माण गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन उपाध्याय, एसोसियेशन के उपाध्यक्ष बृजेश भट्ट, महासचिव गंभीर जयाड़ा तथा सदस्य जितेन्द्र पंवार, हरीश नेगी, विजय शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रह है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा...

240 से अधिक लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज से संपर्क टूटने के बाद तलाश जारी

जकार्ता: इस वक्त की बड़ी खबर इंडोनेशिया से सामने आ रही है। यहां के बोर्नियो द्वीप के पास खराब मौसम की वजह से...

Related Articles

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...

CM मान का बड़ा दावा: पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% कवरेज का लक्ष्य

श्री आनंदपुर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अंतिम चरण में, VDC फीडबैक में 41% बढ़ोतरी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि पंजाब का...