Home राज्य मध्य प्रदेश भोपाल को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 2 अक्टूबर से चारलापल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी ट्रेन
मध्य प्रदेशराज्य

भोपाल को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 2 अक्टूबर से चारलापल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी ट्रेन

Share
Share

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के यात्रियों को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई है. रेल मंत्रालय द्वारा दक्षिण भारत के चारलापल्ली से गोरखपुर के बीच एक नई नियमित ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह साप्ताहिक ट्रेन 2 अक्टूबर से शुरू होगी. इस अमृत भारत एक्सप्रेस का फायदा भोपाल मंडल के तीन प्रमुख जंग्शन को भी मिलने जा रहा है. अमृत भारत एक्सप्रेस इटारसी, भोपाल और बीना जंग्शन से होकर गुजरेगी. इसकी वजह से भोपाल के यात्रियों को भी उत्तर एवं दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

2 अक्टूबर को चारलापत्ली से रवाना होगी ट्रेन

यह ट्रेन नंबर 22075 चारलापल्ली- गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चारलापल्ली से रात 9 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी. ट्रेन मध्य प्रदेश के बैतूल होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर इटारसी जंक्शन पहुंचेगी. इसके भोपाल जंक्शन पहुंचने का समय दोपहर 1 बजकर 50 मिनट का है. इसके बाद बीना शाम 4 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोंमती नगर, बाराबांकी एवं गोंडा होते हुए दूसरे दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से 4 अक्टूबर को चलेगी ट्रेन

वापसी में यह अमृत भारत एक्सप्रेस नंबर 22076 गोरखपुर- चारलापल्ली एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रवाना होगी. यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर चलकर गोंडा, बाराबांकी, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए बीना जंक्शन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी. इसके भोपाल पहुंचने का समय रात 11 बजकर 05 मिनट का है. इसके बाद इटारसी जंक्शन पर रात 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी और इसके बाद बैतूल, नागपुर, बल्हारशाह आदि स्टेशन होते हुए चारलापल्ली पहुंचेगी.

चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ी के मुख्य स्टॉपेज

चारलापल्ली से गोरखपुर के बीच की करीब 1800 किलोमीटर की दूरी अमृत भारत एक्सप्रेस से करीब 32 घंटे में पूरी होगी. इस दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं से काजीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, पोखरायन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमती नगर, बाराबांकी जंक्शन और गोंडा जंक्शन पर रूकेगी. इस ट्रेन के चलने से भोपाल के यात्रियों को दक्षिण भारत और पूर्वाचंल के लिए बेहतर कनेक्टीबिटी मिल गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि...

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा रही है। सामाजिक...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...