Home राज्य उत्तर प्रदेश अंकित बालियान हत्याकांड: शूटरों के करीब पहुंची STF, हरियाणा में 8 टीमों ने डाला डेरा, यूपी में प्रवेश से पहले बदमाशों ने बदले थे कपड़े
उत्तर प्रदेशराज्य

अंकित बालियान हत्याकांड: शूटरों के करीब पहुंची STF, हरियाणा में 8 टीमों ने डाला डेरा, यूपी में प्रवेश से पहले बदमाशों ने बदले थे कपड़े

Share
Share

यूपी के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद एसटीएफ पड़ोसी राज्यों के बादमाशों की पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। उनके स्थानीय मददगारों से लेकर यूपी में आवाजाही की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। खासकर दिल्ली-एनसीआर के गिरोह से जुड़े शूटरों पर निगाह है। एसटीएफ के लिए बाहरी गिरोह के प्रदेश में ऐसी दुस्साहसिक वारदात बड़ी चुनौती है। जिस तरह कुछ गिरोह यूपी में अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उससे आशंका है कि स्थानीय बदमाशों में उनका नेटवर्क गहरा चुका है।

कई राज्यों के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही STF

सूत्रों के अनुसार भोलू शाहपुरिया और जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग के कई शूटरों की तलाश की जा रही है। एसटीएफ ने दिल्ली व हरियाणा पुलिस से भी कई इनपुट मांगे हैं। गोगी गैंग से जुड़े रहे दीपक पहल उर्फ बाक्सर तथा उसके गुर्गों को लेकर भी छानबीन आगे बढ़ रही है। योगेश उर्फ टुंडा के अलावा हरियाणा के कई और अपराधी भी एसटीएफ के रडार पर हैं। इंस्टाग्राम के कई अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। एसटीएफ अंकित बालियान की हत्या के साथ ही बीते कुछ वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय रहे यूपी के अपराधियों को लेकर भी छानबीन कर रही है।

सोशल मीडिया के अकाउंट्स पर भी नजर

सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर इनकी गतिविधियों के साथ ही तिहाड़ जेल में बंद कुछ अपराधियों के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। यूपी में बाहरी गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्थानीय मददगारों को लेकर भी छानबीन तेज की गई है। अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक आवास पर फायरिंग के बाद यूपी में गायक अंकित बालियान की हत्या ने बाहरी गिरोह की आमद को लेकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

सीसीटीवी फुटेज सामने आया

आपको बता दें सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। करीब एक मिनट छह सेकेंड के फुटेज में अंकित के जिम से बाहर निकलने, कार के पास पहुंचने और इसके बाद चार हमलावरों द्वारा उसे घेरकर फायरिंग करने की पूरी घटना कैद हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार होते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जांच में शामिल कर हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की पड़ताल शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...