Home राज्य मध्य प्रदेश बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद
मध्य प्रदेशराज्य

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

Share
Share

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक लाख और मध्य प्रदेश में सात हजार शाखाएं आज पूरी तरह से बंद रहीं. चालीस हजार से ज्यादा प्रदेश के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे. भोपाल में हुए व्यापक प्रदर्शन में बड़ी तादात में बैंकों की महिला कर्मचारी विरोध दर्ज कराते सड़कों पर उतरी. फाइव डे वीक के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम पीएलआई (Performance Linked Incentive) के डिस्ट्रीब्यूशन जैसे मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं. इसके बाद 26 सितम्बर से तीन दिन की हड़ताल होगी और अगर सनवाई नहीं हुई तो देश भर में बैंक कर्मचारी 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.

मध्य प्रदेश की 7000 बैंक शाखाओं में काम ठप्प

बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर आज मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है. भोपाल में हुए प्रदर्शन में बड़ी तादात में कर्मचारी धरने पर पहुंचे. इसमें ज्यादा तादात महिलाओं की थी. नारेबाजी कर रही महिलाओं ने हाथों में फाइव डे वीक के बैनर लिए थे. प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारी विनोद सिंह नेगी ने कहा कि, ”हमारी मुख्य मांग है कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू की जानी चाहिए. इसी तरह से पीएलआई का जो असामन्य वितरण है उसे ठीक करना चाहिए. वहीं, ढाई साल पहले जो आईबीए के साथ बहुत सारे मुद्दों पर हस्ताक्षर हुए थे उसे भी देखा जाए.” नेगी का कहना है कि, ”ढाई साल से हम हड़ताल को लेकर सब्र किए बैठे थे. लेकिन अब सब्र टूट गया इसलिए बैंक कर्मचारी सड़कों पर हैं.”

तो फिर अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएंगे बैंक

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के कार्डिनेटर वी.के. शर्मा का कहना है कि, ”हम लोग ये मांग कर रहे हैं, वर्क लाइफ बैलेंस के लिए पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करें. आज पूरे मध्य प्रदेश में सात हजार से ज्यादा बैंक शाखाओं पर ताला डला है. देश भर में ये आंकड़ा एक लाख के पास है. पांच हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली है.”

शर्मा का कहना है कि, ”इसी महीने में आगे भी 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बैंकों में हड़ताल रहेगी. उसके बाद भी अगर सरकार सुनवाई नहीं करती है तो अक्टूबर से बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. आज की एक दिन की हड़ताल से आगे तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे. सरकार ने सुनवाई नहीं की तो 26 अक्टूबर से देश की एक लाख शाखाओं और मध्य प्रदेश की सात हजार शाखाओं में ताले लग जाएंगे.”

इस महीने 8 दिन बैंक बंद, अगले महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल

बैंक कर्मियों की हड़ताल में आज एक दिन की हड़ताल के बाद शनिवार-रविवार के साथ कुल तीन दिन, इसके बाद 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक हड़ताल रहने से शनिवार रविवार मिलाकर पूरे पांच दिन और इस तरह पूरे हफ्ते बैंक बंद रहेंगे. अगर इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो अक्टूबर महीने के आखिर में बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

किन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं बैंक कर्मचारी

बैंक कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग पांच दिन वर्किंंग की है. वे वर्क लाइफ बैलेंस के लिए सप्ताह में पांच दिन की वर्किंग चाहते हैं. इसके लिए चालीस मिनट हर दिन एक्स्ट्रा वर्किंग का ऑफर भी है. पूरे देश में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की जो हड़ताल चल रही है उसमें पीएलआई योजना (Performance Linked Incentive) में भी जो भेदभाव है उसे खत्म करने और उसे वापस लेने की मांग की जा रही है. इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम से जुड़े विषय भी इस हड़ताल में शामिल किए गए हैं.

ग्राहकों के लिए रहा आज संकट का दिन

इधर, बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से वीकेंड के पहले शुक्रवार आम लोग बैंक के काम नहीं निपटा सके. खास तौर पर चेक नहीं जमा हो सके इसके लिए जहां पर नकदी निकाली जानी थी वहां भी दिक्कत पेश आई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...