Home राज्य उत्तराखंड पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम
उत्तराखंडराज्य

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम

Share
Share

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में रविवार को लिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के साथ सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। इसके लिए पीएम मोदी का जन्मदिन बेहतर अवसर है। कहा, प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र को समर्पित किया है। उनका जन्मदिन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाना सबसे सार्थक होगा।

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन और व्यवहार से स्थापित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इसी मूलमंत्र के साथ सेवा संकल्प के कार्यक्रमों से जन-जन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया और कहा कि उत्तराखंड भी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में गरीबों के कल्याण, युवाओं में आत्मविश्वास और महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष जोर रहा है। सबसे अच्छा उत्सव सेवा का उत्सव है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि सेवा अभियान में भी उत्तराखंड भाजपा देश में अव्वल रहेगी।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने एक माह चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश में 16 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे।

इनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। देशभर में अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का वह सपना साकार होता दिख रहा है, जिसे पहले देश देखा करता था। राष्ट्र प्रथम की भावना से उनके 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों ने गरीबी हटाने का नारा दिया, जबकि मोदी सरकार ने गरीबी को दूर करने के लिए ठोस काम किया।

कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, गणेश जोशी, भारत चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, मोहन बिष्ट, महंत दिलीप रावत समेत प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...