Home राज्य उत्तराखंड उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

Share
Share

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें मंदिरों का सुंदरीकरण, सड़क, आवास, सिंचाई, ऊर्जा, परिवहन और चारधाम यात्रा, हवाई सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।

टिहरी के देवप्रयाग में नागचौंड शिवालय व कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट स्थित डुंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए क्रमश: 1.05 करोड़ व एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर के लिए भी एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पिथौरागढ़ में बेड़ा-भट्ठयानी मेल्टीनाथ सीसी मार्ग के लिए 62.19 लाख, देहरादून के धौरणखास में 36 टाइप-द्वितीय आवासों के लिए 2.27 करोड़ और नाबार्ड वित्त पोषित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए 61.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उरेडा मुख्यालय के सुपर ईसीबीसी भवन के लिए 16.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। हल्द्वानी में चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 9.80 करोड़, संभागीय परिवहन कार्यालय के लिए 10.98 करोड़ और आटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लिए 4.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

चारधाम के हैलीपोर्ट-हैलीपैड पर मौसम निगरानी प्रणाली व सीलोमीटर के लिए 4.78 करोड़ रुपये अवमुक्त होंगे। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी के लिए 36.51 लाख रुपये भी जारी किए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, जालंधर की राजनीति में शोक की लहर

पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जालंधर की...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म की संवैधानिक वैधता पेंडिंग रहने तक पति पर अपनी पत्नी से...

Related Articles

उत्तराखंड के 4 वीर शहीदों को सम्मान, गांवों में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार

देहरादून: देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च...

उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, न्यूनतम वेतन और DA को लेकर शासन के निर्देश जारी

देहरादून: उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों...

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...