Home राज्य मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, 5 विधायक बने वरिष्ठ प्रवक्ता; 28 को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, 5 विधायक बने वरिष्ठ प्रवक्ता; 28 को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

Share
Share

शिमला। हिमाचल में मिशन-2027 की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने अपना मीडिया विभाग नए सिरे से गठित कर दिया है। पार्टी ने सरकार और संगठन का पक्ष मजबूती से रखने के लिए पांच विधायकों को राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनमें भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, चंद्रशेखर, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही 28 नेताओं को राज्य प्रवक्ता बनाया गया है।

कांग्रेस की नई मीडिया टीम में प्रवक्ता के साथ मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोआर्डिनेटर और प्रचार समन्वयकों की अलग-अलग टीम बनाई गई है। पार्टी का यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देने का काम करेगी।

28 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी

राज्य प्रवक्ता के रूप में प्रदीप वर्मा, पुनीत माली, मुकेश शर्मा, संजीव गुलरिया, रूपिंदर ठाकुर, संजीव सैनी, विकास कपूर, सुनील कुमार बरसैंण, संजीव गांधी, अक्षय सिंह दढवाल, योगेश शर्मा, किरण गुलरिया, पूजा कुमार संडी, उषा टोमर, सुरेंद्र काकू, अनुज धीमान, प्यारे लाल और धीरेंद्र चौहान समेत 28 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विजय चौहान, आशिक अली, नवनीत सूद, डॉ. सूर्या, कौशल मुंगटा, सुशांत कपरेट तेजस्वी शर्मा, ज्योति खन्ना, भूषण रोहता और दिलीप सिंह को भी राज्य मीडिया टीम में शामिल किया गया है।

मीडिया पैनलिस्ट और रिसर्च टीम तैयार

राज्य मीडिया पैनलिस्ट के लिए 11 नेताओं की टीम बनाई गई है। इसमें विवेक काटोच, नवनीत सूद, भूषण रोहता, इंजीनियर शगुन दत्त, उषा राठौर, विनू मेहता, संजीता चौहान, यासीन बट्ट, आरपी सिंह, शिवानी चौहान और बिंदी कल्याण शामिल हैं।

रिसर्च टीम में शैजा काटोच, विशाली, अभिषेक नेगी, तिलक राज, अमनदीप गौतम, रोहित भोटा, डॉ. राजीव शर्मा, हरि दत्त शर्मा, विकेश सिंह ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार, साहिल शर्मा और गौरव शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रचार के लिए नौ समन्वयक

पार्टी ने प्रचार की जिम्मेदारी नौ नेताओं को दी है। इनमें पुष्पा काटोच, दिनेश आर्य, गगन रुक्टा, शशि कांत, विवेक सैनी, सतेंद्र पाल नेहरू, जितेंद्र सिंह राणा, अर्पित सिंह राठौर और आशुतोष चौहान शामिल हैं। नई टीम के गठन के साथ कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक लड़ाई के लिए अपने मीडिया तंत्र को सक्रिय करने का संकेत दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में भाजपा सरकार बनी तो हरियाणा मॉडल लागू करेंगे: CM नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब आज ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के...

फिरोजपुर देहाती में 2027 की बिसात बिछी, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता से सियासी समीकरण गर्म

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर देहाती हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस...

Related Articles

उत्तराखंड के 4 वीर शहीदों को सम्मान, गांवों में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार

देहरादून: देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च...

उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, न्यूनतम वेतन और DA को लेकर शासन के निर्देश जारी

देहरादून: उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों...

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...