Home राज्य सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार की ओर से तय कैबिनेट बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे बैठक तय की गई थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस बैठक से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी उम्मीदें थीं, क्योंकि सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में थी।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की खींचतान चल रही है। तीन दिन तक सीएम सुक्खू और आधा मंत्रिमंडल दिल्ली में डटा रहा, लेकिन कोई फाइनल निर्णय नहीं हुआ। इस खींचतान के बीच पहले से 11 सितंबर को तय कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है।

सरकार ने तय किया है लक्ष्य

राज्य सरकार ने दिसंबर 2026 तक प्रदेश में 50 हजार नौकरियां देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। मानसून सत्र के दौरान भी सीएम सुक्खू ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट संकेत दिए थे।

इन विभागों में भरे जाने हैं पद

शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में खाली पदों को प्रमुखता से भरने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं और विभिन्न मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों को भी बैठक में हरी झंडी मिलनी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...