Home राज्य उत्तराखंड CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
उत्तराखंडराज्य

CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

Share
Share

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री गौलापार पहुंचकर उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे और शाम को एफटीआई हैलीपैड से देहरादून रवाना होंगे.

गौर हो कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश का पहला खेल यूनिवर्सिटी की सौगात मिलेगी. हल्द्वानी गौलापार में बने खेल विश्वविद्यालय से प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के लिए गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए पूर्व में ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी. वहीं खेल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति समेत 94 पदों को भी स्वीकृति मिल गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त यानि आज एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल मैदान से हेलीकॉप्टर के जरिए गौलापार के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 12 बजकर 10 मिनट पर कार से उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे और पांच मिनट बाद विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे.

यहां दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे. इस दौरान उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और शिलान्यास के साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा हल्द्वानी के आईटीडीसी फॉर्च्यून के लिए रवाना होंगे. यहां दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक व्यापार और उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीडीसी फॉर्च्यून से आनंद बाग, जिला सहकारी बैंक के पास पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आनंद बाग से मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03 के लिए रवाना होंगे. यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे.मुख्यमंत्री शाम 4 बजकर 40 मिनट पर एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे. दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...