Home राष्ट्रिय मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर: बांध टूटा, रामघाट पुल बहा; आज 26 राज्यों में बारिश की चेतावनी
राष्ट्रिय

मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर: बांध टूटा, रामघाट पुल बहा; आज 26 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Share
Share

अगस्त की विदाई से पहले मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात बन गए। चित्रकूट में गोरगी बांध के फूटने के बाद पानी तेजी से निचले इलाकों में पहुंचा। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर रही। तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल बह गया, जबकि कई इलाकों में सड़कें जलमग्न होने से नाव चलाने की नौबत आ गई। सतना-चित्रकूट मार्ग भी तीन जगह से बंद हो गया। रामघाट और भरतघाट पूरी तरह पानी में डूब गए। घाट के आसपास करीब 400 दुकानें भी बाढ़ की चपेट में आ गईं। नयागांव राजमहल तक पानी पहुंच गया। कई लोग घरों और होटलों में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीमें लगाई गईं।

आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार हैं।

सतना में रेलवे ट्रैक डूबा, ट्रेन रुकी,पन्ना में गांवों का संपर्क कटा

सतना के मझगवां में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ। आनंद विहार से रीवा जा रही यात्री ट्रेन कई घंटे तक खड़ी रही। नागौद में थाने और पेट्रोल पंप तक पानी पहुंच गया। कोठी में मकान गिरने से चार भैंस दब गईं, इनमें दो की मौत हो गई। पन्ना में भी लगातार बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कई गांवों में पानी भर गया। बानसुजारा बांध के आठ गेट खोलकर धसान नदी में 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में जलस्तर बढ़ गया और कई गांव टापू जैसे नजर आए।

प्रदेश में अब तक 27 इंच बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में अब तक करीब 694.5 मिलीमीटर यानी 27 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 762.3 मिलीमीटर यानी करीब 30 इंच मानी जाती है। इस लिहाज से प्रदेश में अब भी करीब 2.7 इंच बारिश कम है। कुल मिलाकर बारिश सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्यप्रदेश में करीब 5 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि 16 जिलों में औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है।

जून की कमी अभी पूरी नहीं हुई

जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में तेज बारिश से स्थिति सुधरी और महीने का बारिश कोटा पूरा हो गया। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया, जिससे कई दिनों तक बारिश कमजोर रही। अब अगस्त के आखिरी सप्ताह में सक्रिय हुए सिस्टम ने फिर बारिश बढ़ा दी है, लेकिन जून में हुई कमी की पूरी भरपाई अभी नहीं हो सकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...