Home राष्ट्रिय गडकरी की डीपफेक के खिलाफ कानूनी लड़ाई को मंजूरी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी सिविल केस की इजाजत
राष्ट्रिय

गडकरी की डीपफेक के खिलाफ कानूनी लड़ाई को मंजूरी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी सिविल केस की इजाजत

Share
Share

मुंबई: बंबई हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके खिलाफ अपलोड किए गए ‘मानहानिकारक’ डीपफेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-जनित पोस्ट को लेकर मेटा मंच, एक्स कॉर्प, गूगल एलएलसी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दीवानी वाद दायर करने की सोमवार को अनुमति दे दी.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गडकरी ने ‘लेटर्स पेटेंट’ के खंड-12 के तहत अनुमति याचिका दायर की थी. यह एक प्रक्रियात्मक प्रावधान है, जिसके तहत यदि किसी वाद का कारण हाई कोर्ट के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के बाहर उत्पन्न होता है, तो मुकदमा दायर करने से पहले अदालत से अनुमति लेना जरूरी होता है.

ऐसी अनुमति आवश्यक होती है, ताकि अधिकार क्षेत्र की सीमाओं के बावजूद अदालत मुकदमे की सुनवाई कर सके और उसपर फैसला दे सके. न्यायमूर्ति अभय आहूजा की सिंगल बेंच (एकल पीठ) के समक्ष सोमवार को गडकरी की अनुमति याचिका पर सुनवाई हुई.

गडकरी के वकील संदीप लड्डा ने दलील दी कि ऑनलाइन मंचों ने कथित मानहानिकारक और डीपफेक सामग्री महाराष्ट्र के उपयोगकर्ताओं सहित सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि चूंकि यह सामग्री राज्य में भी उपलब्ध है, इसलिए मुकदमे की कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महाराष्ट्र में भी उत्पन्न होता है.

न्यायमूर्ति आहूजा ने दलीलें स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी को ऑनलाइन मंचों के खिलाफ दीवानी वाद दायर करने की अनुमति दे दी. गडकरी ने अपने प्रस्तावित वाद में दावा किया है कि इथेनॉल मिश्रित ईंधन के मुद्दे को लेकर इंटरनेट पर कई फर्जी, एआई-जनित और मानहानिकारक सामग्री उपलब्ध हैं.

प्रस्तावित वाद के अनुसार, अज्ञात लोगों ने ऐसी पोस्ट और डीपफेक सामग्री अपलोड एवं प्रसारित की, जिनमें उन्हें इस कार्यक्रम (इथेनॉल मिश्रित ईंधन) के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बताया गया है और यह झूठा दावा किया गया है कि उन्हें और उनके परिवार को इससे आर्थिक लाभ हुआ है.

प्रस्तावित वाद में कहा गया है कि पोस्ट में लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे, दुर्भावनापूर्ण और घोर मानहानिकारक हैं तथा इनका उद्देश्य गडकरी के खिलाफ जनता में भ्रामक धारणा उत्पन्न करना है. गडकरी इस वाद के माध्यम से ऐसी फर्जी और झूठी सामग्री के प्रसार पर स्थायी रोक लगाने का आदेश चाहते हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

फिरोजपुर देहाती में 2027 की बिसात बिछी, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता से सियासी समीकरण गर्म

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर देहाती हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस...

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, जालंधर की राजनीति में शोक की लहर

पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जालंधर की...

Related Articles

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं...

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...