Home राज्य उत्तर प्रदेश पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ईंट-भट्ठों के संचालन पर हाईकोर्ट सख्त, 4 सप्ताह में यूपी सरकार से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेशराज्य

पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ईंट-भट्ठों के संचालन पर हाईकोर्ट सख्त, 4 सप्ताह में यूपी सरकार से मांगा जवाब

Share
Share

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में आवश्यक पूर्व पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ईंट-भट्ठों के संचालन पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है. कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने मेरठ के नितिश कुमार व पांच अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

राज्य भर के ईंट-भट्ठों के सर्वे और कार्रवाई की मांग: याचिका में मांग की गई है कि राज्य में ईंट-भट्ठों को आवश्यक मंजूरियां, विशेष रूप से राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) से पूर्व पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त किए बिना संचालित न होने दिया जाए. साथ ही ऐसे सभी ईंट-भट्ठों का सर्वे कर बिना वैध पर्यावरणीय मंजूरी संचालित इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. याची की ओर से अधिवक्ता श्रेया त्रिवेदी ने कहा कि ईंट-भट्ठों के लिए मिट्टी की खुदाई पर्यावरण पर सीधा प्रभाव डालने वाली गतिविधि है. इसलिए इसे पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, पर्यावरण संरक्षण नियम 1986 तथा 14 सितंबर 2006 की पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना के तहत विनियमित किया जाना आवश्यक है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के उल्लंघन का आरोप: याची के अधिवक्ता ने 24 जून 2013 के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन तथा हाईकोर्ट के पूर्व आदेश का भी हवाला दिया. बताया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 3 नवंबर 2014 को अपने क्षेत्रीय अधिकारियों को परिपत्र जारी कर ईंट-भट्ठे को संचालन की सहमति देने से पहले पर्यावरणीय मंजूरी की जांच करना अनिवार्य किया था. याची का आरोप है कि इसके बावजूद मेरठ में कई ईंट-भट्ठों को वैध पर्यावरणीय मंजूरी के बिना संचालन की अनुमति दी जा रही है. हाईकोर्ट ने कहा कि पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ईंट-भट्ठों के संचालन को लेकर उठाई गई शिकायत पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है और इसी आधार पर सभी प्रतिवादियों से जवाब तलब किया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...