Home राज्य उत्तर प्रदेश मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेशराज्य

मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना

Share
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बिना नाम लिए पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में प्रदेश का विकास नहीं था. उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित रह गया था. उनका मानना था कि स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए. इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट करवाते थे.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी खजाने की लूटपाट करवाते थे. लूट का यह धन वे दुबई में छिपाते थे ताकि भविष्य में उनके या संतानों के काम आए. यही कारण है कि ईरान जब दुबई पर मिसाइल दागता है तो इनको तकलीफ होती है.

पीआरडी जवानों के सम्मेलन में की शिरकत

दरअसल, मंगलवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पीआरडी जवानों के कार्यों की प्रशंसा की, उन्हें प्रोत्साहित किया और 2017 के पूर्व प्रदेश की स्थिति एवं अब आए बदलाव का भी विस्तार से उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद जो प्रगति प्रदेश के अंदर हुई है वह सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उनकी सरकार समग्रता के साथ सर्वसमावेशी विकास की बात करती है. सीएम ने कहा, ‘हमने गांव, गरीब, नौजवान, महिलाओं की बात की है तो साथ ही जवान की बात भी की है. सरकार ने युवाओं के कल्याण, महिलाओं के उत्थान, अन्नदाता किसानों की खुशहाली, गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ सरकारी कर्मचारियों, अपने जवानों के सम्मान, सुविधा और संरक्षण के लिए कार्य किया.’ सीएम योगी ने कहा कि जब सबने मिलकर प्रयास किया तो परिवर्तन भी हुआ है.

‘मिसाइल गिरने पर चिल्ला रहे दुबई में पैसा छिपाने वाले’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग प्रदेश को लूटते और लुटवाते थे उनसे प्रदेश की प्रगति की उम्मीद भी नहीं की जा सकती. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा कि प्रदेश को लूटने वालों ने अपने बाल-बच्चों के लिए, आने वाली कई पीढ़ियों के लिए भारी भरकम पैसा दुबई में संचित करके रखा हुआ है. इनको लगता है कोई खतरा आएगा और वे वहां भाग जाएंगे. सीएम ने तल्ख चुटकी लेते हुए कहा, ‘जिन लोगों ने दुबई में पैसा छिपाया था, आपने देखा होगा अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में मिसाइल ठीक वहीं गिर रही थी. मौतें दुबई में हो रही थीं, मिसाइल वहां गिर रही थी और चिल्लाहट इन नेताओं के घर में हो रही थी. क्योंकि, उनका सब अवैध कमाई का पैसा जा रहा था. वे मिसाइलें उनके अवैध कमाई पर भी गिर रही थीं. और, यह ऐसी लूट करने वालों पर ऐसे ही होता है.’

जो खुद कुछ कर नहीं पाए, आज लगा रहे आरोप

मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कहा, “आज प्रदेश में विकास और सकारात्मक परिवर्तन नजर आता है. जबकि इसी प्रदेश में पहले रोज दंगे होते थे,  कर्फ्यू लगता था. न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था. आवागमन के साधन नहीं थे. चारों ओर अव्यवस्था थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर वे ही लोग आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जो मौका मिलने पर खुद कुछ कर नहीं पाए. आज जब कोई परिणाम दे रहा है तो उन्हें सबसे ज्यादा बुरा यह लग रहा है कि हम कर नहीं पाए, यह कैसे कर दिए.”

‘माफिया को प्रश्रय देकर यूपी को बना दिया था बीमारू’

सीएम योगी ने कहा कि आज जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे अपनी सत्ता में कुछ कर भी नहीं सकते थे. क्योंकि, वे अक्षम और भ्रष्ट थे. माफिया के सामने घुटने टेकते थे. प्रदेश में हर प्रकार के माफिया को प्रश्रय देकर उत्तर प्रदेश जैसे समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सबसे अच्छी ऊर्जावान युवा शक्ति, सबसे अच्छे प्रगतिशील किसान, पढ़ी-लिखी बेटी, अच्छे व्यापारी यानी सब कुछ होने के बाद भी उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य हो गया था. सीएम ने कहा अपने कृत्यों से जिन्होंने प्रदेश को बीमार बनवा दिया हो, वे यहां के नागरिकों की बीमारी का उपचार क्या कर पाते.

‘प्रदेश से दंगाई और माफिया गायब’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पूर्व प्रदेश के नौजवान के सामने पहचान का संकट था. गरीब भुखमरी से मरने के लिए मजबूर था. किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था. बेटी की सुरक्षा में कोई माफिया सेंध लगा देता था. हर दूसरे दिन दंगा होता था. बिजली नदारद, सड़कें गायब थीं. यही तो थी प्रदेश की पहचान. अब तो सड़क भी अच्छी है तथा बिजली भी खूब आती है. प्रदेश से माफिया गायब हैं, दंगे समाप्त हैं. दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल की तरफ गायब हो गए हैं यानी समाप्त.

‘यूपी अब बीमारू नहीं, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन’

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है. हमने नौ वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना किया है. कभी कुल 12 लाख करोड़ रुपये वाली उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज 36 लाख करोड़ रुपये की है. प्रति व्यक्ति आय 43000 रुपये थी, आज वह 1 लाख 20 हजार रुपये है. यहां का जो सालाना बजट 3 लाख करोड़ का था, आज वह 9 लाख 70 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. सीएम ने कहा यह प्रगति के साथ प्रगति का नया मानक भी है.

‘अच्छी सरकारें सबके अच्छे दिन लाती हैं’

मुख्यमंत्री ने बहुमंजिला बैरक भवन के शिलान्यास के लिए पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि परिवर्तन ऐसे ही होता है. अच्छी सरकारें आती हैं, तो सबके अच्छे दिन भी लाती हैं. उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए भी अच्छी बैरक की सुविधा नहीं हुआ करती थी. जबकि 56 जनपद ऐसे हैं जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस कार्मिकों के बैरक की है. पुलिस के अलावा होमगार्ड के स्वयंसेवकों के लिए भी अच्छी अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है. प्रांतीय रक्षक दल के लिए भी अब हाईराइज बैरक के निर्माण का कार्य लखनऊ में हो रहा है. यह चीजें दिखाती हैं कि परिवर्तन केवल एक तबके के लिए नहीं है, हर एक तबके के लिए परिवर्तन और उसमें व्यापक सुधार आज दिखाई दे रहा है.

स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों को राष्ट्र प्रथम की भावना से कर्तव्य पालन का संदेश दिया. कहा कि हम सब भारतवासियों का एक ही ध्येय होना चाहिए- देश प्रथम. देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लगाने पाए. हमारे राष्ट्र को कोई क्षति न पहुंचाने पाए. भारत की एकता और अखंडता को कोई खंडित न करने पाए. भारत की सुरक्षा में कोई सेंध न लगाने का दुस्साहस कर सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जाति, क्षेत्र, भाषा या किसी अन्य वाद के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास करेंगे. ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि...

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा रही है। सामाजिक...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...