Home राष्ट्रिय उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य को दर्जा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा
राष्ट्रिय

उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य को दर्जा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा

Share
Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने, आरक्षण व्यवस्था के युक्तिसंगतीकरण और ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स को अंतिम रूप देने सहित जनकल्याण और विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने, ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स को अंतिम रूप देने और आरक्षण व्यवस्था को तर्कसंगत बनाने समेत जम्मू-कश्मीर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

सीएम ने अमित शाह का जताया आभार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह को अगले सप्ताह श्रीनगर में शुरू होने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों की भी जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद केंद्र सरकार की ओर से समय पर उपलब्ध कराई जा रही सहायता के लिए अमित शाह का आभार जताया।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब जम्मू-कश्मीर सरकार प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल कराने और केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े अन्य लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...