Home राष्ट्रिय पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देश को बधाई दी, लोगों से हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदने का आग्रह किया
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देश को बधाई दी, लोगों से हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदने का आग्रह किया

Share
Share

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैंडलूम-डे से एक दिन पहले गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे हथकरघा (हैंडलूम) उत्पाद खरीदें और उनके प्रति दुनिया का ध्यान खींचने के लिए वीडियो बनाएं। इससे देश के बुनकरों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि सात अगस्त को हम राष्ट्रीय हैंडलूम-डे मनाते हैं। आइए भारत के हैंडलूम की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हैंडलूम प्रोडक्ट के वीडियो बनाएं, जिसमें -गेट रेडी विद मी- वीडियो भी शामिल हों और उन्हें इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें।

पीएम मोदी ने लोगों को दिलाया याद

प्रधानमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि सात अगस्त, 1905 को ही अंग्रेजों के विरुद्ध स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे देश के सभी लोग एकजुट हो गए थे। उन्होंने कहा कि अभी पिछले हफ्ते ही आप सभी ने फ्रेंडशिप-डे मनाया था। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सात अगस्त को हैंडलूम-डे को भी धूमधाम से मनाएं।

दुनियाभर के लोगों का ध्यान हैंडलूम प्रोडक्ट की ओर खींचने के लिए सभी से छोटे वीडियो बनाने और उन्हें आनलाइन शेयर करने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि इसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना और बुनकरों व छोटे उद्यमों की आर्थिक रूप से मदद करना है। उन्होंने कहा, “आइए हैंडलूम खरीदें और बुनकरों व छोटे व्यापारियों की मदद के लिए वीडियो बनाएं।

नई दिल्ली, प्रेट्र : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैंडलूम-डे से एक दिन पहले गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे हथकरघा (हैंडलूम) उत्पाद खरीदें और उनके प्रति दुनिया का ध्यान खींचने के लिए वीडियो बनाएं। इससे देश के बुनकरों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी।मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, “सात अगस्त को हम राष्ट्रीय हैंडलूम-डे मनाते हैं। आइए भारत के हैंडलूम की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हैंडलूम प्रोडक्ट के वीडियो बनाएं, जिसमें -गेट रेडी विद मी- वीडियो भी शामिल हों और उन्हें इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें।” प्रधानमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि सात अगस्त, 1905 को ही अंग्रेजों के विरुद्ध स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे देश के सभी लोग एकजुट हो गए थे। उन्होंने कहा, “अभी पिछले हफ्ते ही आप सभी ने फ्रेंडशिप-डे मनाया था। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सात अगस्त को हैंडलूम-डे को भी धूमधाम से मनाएं।” दुनियाभर के लोगों का ध्यान हैंडलूम प्रोडक्ट की ओर खींचने के लिए सभी से छोटे वीडियो बनाने और उन्हें आनलाइन शेयर करने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि इसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना और बुनकरों व छोटे उद्यमों की आर्थिक रूप से मदद करना है। उन्होंने कहा, “आइए हैंडलूम खरीदें और बुनकरों व छोटे व्यापारियों की मदद के लिए वीडियो बनाएं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...