Home राष्ट्रिय लोक निर्माण मंत्री ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट
राष्ट्रिय

लोक निर्माण मंत्री ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट

Share
Share

डोडरा-क्वार सड़क परियोजना हेतु केंद्रीय सहयोग का किया आग्रह

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने डोडरादृक्वार क्षेत्र (लारोटदृकीतरवारी) की तीन लंबित सड़क परियोजनाओं को पीएमजीएसवाई-1 के तहत मंजू़री प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यह योजना अब बंद हो चुकी है, लेकिन डोडरादृक्वार एक दुर्गम क्षेत्र है, जहां भौगोलिक परिस्थितियां बहुत कठिन हैं। इन सड़कों के बनने से वहां रहने वाले ग्रामीण लोगों को सुविधा होगी।
लोक निर्माण मंत्री ने केंद्र सरकार से विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए लंबित 76 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।
इसके अलावा, विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश के लिए पीएमजीएसवाई-4 के तहत 294 सड़क प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को पहले ही अधिकार प्राप्त समिति द्वारा अनुशंसित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत बनने वाली सड़कें उन बस्तियों को जोड़ेंगी, जो अभी तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। इससे ग्रामीण लोगों का जीवन बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह 294 सड़क परियोजनाएं कुल 1,538 किलोमीटर लंबी हैं और 250 से अधिक बस्तियों सहित सड़क सुविधा से वंचित 429 बस्तियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कों का विशेष महत्त्व है, क्योंकि राज्य की अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और सड़कों के माध्यम से ही संपर्क और विकास संभव है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक निर्माण मंत्री को हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित राशि जारी करने के निर्देश भी दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

फिरोजपुर देहाती में 2027 की बिसात बिछी, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता से सियासी समीकरण गर्म

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर देहाती हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस...

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, जालंधर की राजनीति में शोक की लहर

पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जालंधर की...

Related Articles

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं...

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...