Home राष्ट्रिय रेल वन ऐप को 4.76 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, रोजाना होती है 10 लाख टिकट बुकिंग
राष्ट्रिय

रेल वन ऐप को 4.76 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, रोजाना होती है 10 लाख टिकट बुकिंग

Share
Share

अब ज्यादातर लोग रेल यात्रा करने के लिए टिकट पहले ही बुक करा लेते हैं और इसके लिए स्टेशन जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। घर से ही ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकता है। यात्रियों को यह सुविधा देने के लिए भारतीय रेवले ने 1 जुलाई, 2025 को सरकारी मोबाइल ऐप RailOne लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद से इस ऐप को 4.76 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म से रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के साथ-साथ ट्रेन की जानकारी, PNR स्टेटस और अन्य सुविधा देता है।

एक दिन में 10 लाख टिकट हो रहे बुक

खबरों के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 तक RailOne ऐप पर हर दिन औसतन 10 लाख ट्रांजेक्शन संभालता है। इसका मतलब है कि लोग हर दिन ऐप के जरिए औसतन 10 लाख टिकट बुक कर रहे हैं। इसमें 2.79 लाख रिजर्व्ड और 7.24 लाख अनरिजर्व्ड टिकट शामिल हैं। रेल मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त, 2026 को एक आधारिकारिक बयान जारी किया गया है। इसके अनुसार, यह ऐप सिंगल-साइन-ऑन सुविधा देता है, जिससे यात्री अलग-अलग ऐप डाउनलोड किए बिना या कई पासवर्ड याद रखे बिना एक ही जगह रेलवे की कई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिजर्वेशन में हुई बढ़ोतरी

ऐप पर रिजर्व्ड टिकटों यानी रिजर्वेशन की बुकिंग में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अभी लगभग 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं, जबकि 2013-14 में यह आंकड़ा लगभग 49 प्रतिशत था। इसका मतलब है कि अब ऑनलाइन ऐप के जरिए पहले से ज्यादा रिजर्वेशन कर रहे हैं। इसी तरह, अब लगभग 39% लोग बिना रिजर्वेशन वाले यानी जनरल टिकट, टिकट काउंटर पर लाइन में लगे बिना अन्य तरीकों जैसे मोबाइल ऐप या ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। बता दें कि यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी।

क्या है RailOne ऐप और इसके फीचर्स?

अगर आप सोच रहे हैं कि यह ऐप भरोसेमंद है या नहीं तो बता दें कि मंत्रालय ने कहा कि RailOne भारतीय रेलवे का आधिकारिक ऐप है, जो भारतीय रेलवे की जनता से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म देता है। इस ऐप के दरिए रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐप के जरिए जनरल टिकट भी बुक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ऐप यूजर्स को ट्रेन की जानकारी और लाइव स्टेटस देखने की सुविधा भी देता है। यहां तक कि इस ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि...

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा रही है। सामाजिक...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...