Home राज्य मध्य प्रदेश सिंधिया ने शिवपुरी को दी करोड़ों की सौगात, स्वास्थ्य-सड़क से रेलवे तक कई परियोजनाओं का शुभारंभ
मध्य प्रदेशराज्य

सिंधिया ने शिवपुरी को दी करोड़ों की सौगात, स्वास्थ्य-सड़क से रेलवे तक कई परियोजनाओं का शुभारंभ

Share
Share

शिवपुरी: केंद्रीय संचार मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 दिवसीय शिवपुरी दौरे में जिले को करोड़ों के विकास परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने शिवपुरी और पिछोर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेलवे और डाक विभाग से जुड़े कई निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण और निरीक्षण किया.

पहले दिन पिछोर और शिवपुरी में कई परियोजनाओं का शुभारंभ

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत सब-स्टेशन, उप तहसील भवन, स्कूल, पंचायत भवन और ग्रामीण विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. उन्होंने धपौरा-तैरई सड़क (3.17 करोड़) और भगारी-रामपुर-टपरन सड़क (3.30 करोड़) सहित 6.47 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की.

‘गांव-गांव तक पहुंचेगा विकास’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सड़क, रेलवे और बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. सड़कों का जाल बिछने से किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.”

अमृत भारत रेलवे स्टेशन और ओवरब्रिज का निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमृत भारत योजना के तहत विकसित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा, “आधुनिक स्टेशन से रेल कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी.”

इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और बताया, “परियोजना के 19 पिलर तैयार हो चुके हैं और मार्च 2027 से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. हर विधानसभा में कुछ न कुछ बड़ी सौगात दे रहे हैं. बहुत तेजी से हर क्षेत्र में विकास चल रहा है. लोगों की जनआकांक्षाओं और उनके सपनों को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है.”

छात्रावास, डाक प्रशिक्षण केंद्र और नई रेल सुविधा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में 50 सीटर अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रावास का भूमि पूजन कर बच्चों से संवाद भी किया. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, “कोलारस रेलवे स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस का नया ठहराव शुरू होगा.” दौरे के दूसरे दिन शिवपुरी में लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमि पूजन और प्रधान डाकघर के नए भवन का लोकार्पण किया जाएगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...