Home राज्य हिमाचल में 10 प्रधानाचार्यों के तबादले, CBSE स्कूलों में नई तैनाती के आदेश जारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 10 प्रधानाचार्यों के तबादले, CBSE स्कूलों में नई तैनाती के आदेश जारी

Share
Share

शिमला। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी की गई।

जारी आदेशों के तहत संबंधित प्रधानाचार्यों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने और उचित माध्यम से विभाग को ज्चाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, जिन प्रधानाचार्यों की इन सीबीएसई स्कूलों में पूर्व से तैनाती थी, वे अगले आदेश तक संबंधित जिले के उपनिदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार जिन प्रधानाचार्यों की सीबीएसई स्कूलों में पहले से तैनाती थी, वे अगले आदेश तक संबंधित जिला उपनिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय में सेवाएं देंगे। सभी प्रधानाचार्यों को तुंरत अपने नए पद स्थान पर कार्यभार संभालने और उचित माध्यम से विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला हमीरपुर में दीप्ति राणा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (जीएसएसएस) सामताना से शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, हमीरपुर। सुशील कुमार को जीएसएसएस चंबोह से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बड़सर। अनिता को जीएसएसएस सलोह बेड़ी (ऊना) से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अमलेहड़। राजेश कुमार को जीएसएसएस कुठेड (मंडी) से शहीद जितेंद्र मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोहरी।

जिला ऊना में अमर सिंह को जीएसएसएस ट्यूरी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल-1, ऊना। हरदीप ठाकुर को जीएसएसएस बडारण (हमीरपुर) से राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अम्बोटा।

जिला कांगड़ा में रविंद्र सिंह में जीएसएसएस पोहंज (हमीरपुर) से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मझीन। रविंद्र शर्मा को जीएसएसएस ज्वालामुखी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बरोली कोहला।

जिला बिलासपुर में दिनेश कुमार डोगरा को जीएसएसएस गुनाहा (सोलन) से पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बिलासपुर। कमल देव शर्मा को जीएसएसएस घागस से शहीद विजय पाल मैमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, घुमारवीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...