Home राज्य उत्तराखंड उत्तराखंड में मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू

Share
Share

देहरादून। उत्तराखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू कर दी गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत यह योजना 1 जुलाई 2026 से प्रदेशभर में प्रभावी हो गई है। नई योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी तथा मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है।

सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 318 प्रकार के कार्य अनुमन्य किए गए हैं। इनमें जल संरक्षण से जुड़े 107 कार्य, ग्रामीण अवसंरचना के 88 कार्य, ग्रामीण आजीविका के 86 कार्य तथा आपदा न्यूनीकरण के 37 कार्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 91.57 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष जॉब कार्ड धारकों से एक सप्ताह के भीतर संबंधित ग्राम पंचायत या विकासखंड कार्यालय में पहुंचकर ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुगमता से मिल सके। मनरेगा के अंतर्गत जिन श्रमिकों की ई-केवाईसी पहले से हो चुकी है, उनके जॉब कार्ड नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी होने तक वैध रहेंगे।सचिव ने कहा कि मनरेगा के तहत वर्तमान में चल रहे कार्यों को नई योजना में अनुमन्य कार्यों के आधार पर समाहित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु जनपद स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
इस बीच, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 के तहत सर्वेक्षण सूची के अंतिमकरण की प्रक्रिया भी जारी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की खुली बैठकों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
ग्राम सभाओं में यदि कोई पात्र परिवार सर्वेक्षण से वंचित पाया जाता है तो उसकी जानकारी विकासखंड स्तर से जनपद को भेजी जाएगी। जनपदों को ऐसी सूचियां 6 जुलाई 2026 तक शासन को उपलब्ध करानी होंगी, ताकि उन्हें समय पर भारत सरकार को भेजा जा सके।सरकार का कहना है कि नई रोजगार योजना और पीएम आवास योजना-ग्रामीण के सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और आवास उपलब्धता को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...