Home राज्य ड्राइवर की झपकी से नूंह के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 16 घायल
राज्यहरियाणा

ड्राइवर की झपकी से नूंह के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 16 घायल

Share
Share

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से उदयपुर जा रही एक सवारी बस चैनेज नंबर 73.5 के पास भांकड़ोंजी गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को झपकी आना मानी जा रही है। बस में उस समय करीब 45 से 48 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों से मेवात वासी मौके पर पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला, एंबुलेंस बुलवाई और निजी वाहनों से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल 16 यात्रियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सात घायलों को मंडी खेड़ा अस्पताल, सात को बोरा अस्पताल और दो को मिशन अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। देर रात तक घायलों की पहचान की प्रक्रिया चलती रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मार्ग पर लंबी दूरी, रात का सफर और चालकों की थकान बार बार हादसों की वजह बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि रात के समय चलने वाली बसों की नियमित जांच, ड्राइवरों के विश्राम की व्यवस्था और गति नियंत्रण जैसे उपायों को सख्ती से लागू किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...