Home राजनीति अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि
राजनीतिराज्यराष्ट्रियहरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

Share
Share

चण्डीगढ़, 7 मार्च – ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम’’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौधरी देवी लाल विष्वविद्यालय,सिरसा में 8 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की झलक दिखाई देगी। प्रवक्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा, ताकि महिलाओं को अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम सुक्खू का बड़ा दावा, सरकारी स्कूलों में बढ़ा 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ...

ADR रिपोर्ट: शिक्षा और संपत्ति दोनों में उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में आगे निकले सुक्खू

शिमला। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच की ओर से जारी वर्ष 2026 की नवीनतम विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में देश के मुख्यमंत्रियों...

Related Articles

चम्बा दौरे पर सीएम सुक्खू: 200 बेड अस्पताल का उद्घाटन, मिंजर समापन समारोह में होंगे शामिल

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन...

सुक्खू सरकार के फैसले का जिंटा ने किया स्वागत, बोले—विस्थापितों को मिला न्याय

शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने पोंग बांध विस्थापितों को भूमि...