Home राज्य सीएम सुक्खू के दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी हलचल, कैबिनेट विस्तार पर मंथन आज
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी हलचल, कैबिनेट विस्तार पर मंथन आज

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के अचानक दिल्ली दौरे से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम अगले तीन-चार दिनों तक शिमला सचिवालय में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने प्रदेश के आम नागरिकों से अपील की है कि वे मुलाकात के लिए इस दौरान शिमला सचिवालय न आएं।

शीर्ष नेतृत्व से बैठक

मुख्यमंत्री शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व (हाईकमान) के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश में खाली पड़े कैबिनेट मंत्री के पद को भरने, संभावित कैबिनेट विस्तार और कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा उपाध्यक्ष पर भी मंथन

इसके अतिरिक्त लंबे समय से रिक्त चल रहे विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर भी किसी नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि आगामी मानसून सत्र से पहले संगठन और सरकार में ये बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सुंदर सिंह ठाकुर की दावेदारी सबसे मजबूत

कैबिनेट में वर्तमान में खाली पड़े एक मंत्री पद के लिए कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू पूर्व में भी सार्वजनिक मंचों से संकेत दे चुके हैं कि सुंदर सिंह ठाकुर को जल्द मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। ऐसे में उनके समर्थकों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह है।

दिल्ली से सीधे चंबा जाएंगे सीएम, मिंजर मेले में होंगे शामिल

दिल्ली दौरे का समापन कर मुख्यमंत्री सीधे चंबा का रुख करेंगे। चंबा में उनके एक से दो दिन प्रवास का कार्यक्रम है, जहां वे ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मिंजर मेले के विभिन्न आयोजनों में शिरकत कर सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के दो या तीन अगस्त को शिमला लौटने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त

नारायणपुर: ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. कुल 297 जीवित...

भोपाल को मिला नया रेलवे हब, निशातपुरा स्टेशन से अब चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

भोपाल: राजधानी में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर अब नियमित...

Related Articles

PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और 3 बड़ी परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

छिंदवाड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कमलनाथ का सवाल, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा...

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा...

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स...