Home राज्य उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन 1905 में पहली बार गैस सिलिंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में
उत्तराखंडराज्य

सीएम हेल्पलाइन 1905 में पहली बार गैस सिलिंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में

Share
Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की है, उसमें पहली बार शीर्ष-10 में रसोई गैस सिलिंडर न भरने की शिकायतें आईं हैं। यह आंकड़ा 69.3 प्रतिशत पर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, शिकायतों का समाधान करने में रुद्रप्रयाग जिला सबसे आगे है जबकि मैदानी जिले फिसड्डी हैं।

सीएम हेल्पलाइन की रिपोर्ट में इस बार की रिपोर्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तहत रसोई गैस सिलिंडर रिफिल से जुड़ी शिकायतें पहली बार शीर्ष-10 मुख्य समस्याओं में शामिल हुई हैं, जबकि पिछले दो वर्षों में यह कभी प्रमुख शिकायतों का हिस्सा नहीं थीं। इस श्रेणी में 69.3 प्रतिशत तक का निस्तारण दर्ज किया गया है। इसके अलावा पानी न आने, बिजली कटौती और बिल संशोधन से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं।

रुद्रप्रयाग सबसे आगे, ऊधम सिंह नगर सबसे नीचे

जिलावार सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निपटारे का प्रतिशत देखें तो रुद्रप्रयाग 36.71 प्रतिशत सफल निस्तारण के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद 36.22 प्रतिशत के साथ टिहरी गढ़वाल दूसरे और 35.76 प्रतिशत के साथ पौड़ी गढ़वाल तीसरे स्थान पर है। देहरादून में निस्तारण का प्रतिशत 32.28 प्रतिशत रहा। वहीं, सूची में सबसे निचले पायदान पर 21.80 प्रतिशत के साथ नैनीताल और 21.08 प्रतिशत के साथ ऊधम सिंह नगर रहे।

शिकायतें बढ़ीं, निपटारे का समय घटा

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के तुलनात्मक आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार कुल शिकायतों की संख्या बढ़ी है (2024-25 में 1,68,511 के मुकाबले 2025-26 में बढ़कर 2,23,001 हुईं)। इसके बावजूद, प्रमुख विभागों में शिकायतों के निस्तारण का औसत समय काफी कम हुआ है। उदाहरण के तौर पर राजस्व विभाग में जो मामले पहले औसतन 90 दिनों में निपटते थे, वे अब 54 दिनों में हल हो रहे हैं।

शीर्ष-10 शिकायतों वाले विभाग

शिकायत विभाग प्रतिशत
रसोई गैस रिफिलिंग खाद्य आपूर्ति 70.7
बिजली कटौती यूपीसीएल 53
जांच की मांग राजस्व विभाग 52.2
पानी न आना जल संस्थान 50.3
मीटर बदलाव यूपीसीएल 44.3
पानी न आना पेयजल निगम 42.1
शिकायती पत्र गृह विभाग 40
क्षेत्र समस्याएं लोक निर्माण 37.3
अत्यधिक बिल यूपीसीएल 37.3
अवैध सेवा समाप्ति श्रम विभाग 37
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त

नारायणपुर: ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. कुल 297 जीवित...

भोपाल को मिला नया रेलवे हब, निशातपुरा स्टेशन से अब चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

भोपाल: राजधानी में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर अब नियमित...

Related Articles

PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और 3 बड़ी परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

छिंदवाड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कमलनाथ का सवाल, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा...

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा...

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स...