Home राज्य मध्य प्रदेश शिवपुरी में अडानी समूह की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का 5 जुलाई को होगा भूमिपूजन
मध्य प्रदेशराज्य

शिवपुरी में अडानी समूह की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का 5 जुलाई को होगा भूमिपूजन

Share
Share

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में औद्योगिक और रणनीतिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित होने जा रहा है. आगामी 5 जुलाई को जिले में अडानी समूह की ऑर्डिनेंस (आयुध) फैक्ट्री का भव्य भूमिपूजन होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष रूप से शिवपुरी आ रहे हैं.

​इस वीआईपी कार्यक्रम को लेकर शहर में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचलें बेहद तेज हो गई हैं. गुरुवार शाम को प्रदेश के ऊर्जा एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुद मोर्चा संभाला. उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मैदानी स्तर पर दो बड़े कदम उठाए. प्रभारी मंत्री सबसे पहले ‘पोलो ग्राउंड’ पहुंचे, जहां मुख्य सभा का आयोजन होना है. उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर सभी काम पूरे करने के सख्त निर्देश दिए.

इसके बाद उन्होंने बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर में एक भव्य ‘पैदल आमंत्रण यात्रा’ निकाली. ​अग्रसेन चौक से अस्पताल चौराहे तक आमंत्रण मार्च निकाला. ​शिवपुरी की जनता को इस बड़े उत्सव में शामिल करने के लिए प्रभारी मंत्री ने शहर वासियों को पीले चावल देकर कार्य्रकम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और स्वंय ने पैदल चलकर एक-एक व्यक्ति से जनसंपर्क किया. यह आमंत्रण यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी.

​इस दौरान मंत्री तोमर और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आम जनता से मुलाकात कर उन्हें 5 जुलाई के इस गौरवशाली कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया. ​शिवपुरी में अडानी समूह की इस डिफेंस यूनिट के आने से न सिर्फ क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, बल्कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के अभियान को भी एक नई मजबूती मिलेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बारिश के बीच अलर्ट मोड में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

देहरादून। लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

सीएम धामी का ग्रीन विजन: स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा, 6 वाहन स्वामियों को मिला लाभ

देहरादून: उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गई. मुख्यमंत्री...

Related Articles

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाएं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के...