Home राज्य उत्तराखंड डेढ़ साल का इंतजार खत्म, आज गदरपुर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे सीएम धामी
उत्तराखंडराज्य

डेढ़ साल का इंतजार खत्म, आज गदरपुर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे सीएम धामी

Share
Share

गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र के लोगों का डेढ़ साल पुराना इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंबे समय से तैयार रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वे विकासखंड कार्यालय भवन का उद्घाटन और सात विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

गदरपुर में रोडवेज बस अड्डे की मांग वर्षों से उठती रही, लेकिन भूमि की कमी के कारण परियोजना में देरी हुई। क्षेत्र के समाजसेवी राकेश भुडडी और अन्य ने आंदोलन किया। अंततः 20 जून 2017 को भूमि उपलब्ध हुई, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। लगभग तीन करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा तैयार किया गया।

राजनीतिक मतभेद चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक अरविंद पांडे ने इसका शिलान्यास किया था। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही बस अड्डा शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी बीच वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद पांडे को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। इसके बाद कई मौकों पर दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद चर्चा का विषय बने रहे।

हाल के दिनों में मुख्यमंत्री धामी और विधायक अरविंद पांडे के बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते विकास कार्यों में तेजी आई है। आज, मुख्यमंत्री कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह कंबोज के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसके बाद बस अड्डे का उद्घाटन करेंगे। गदरपुर रोडवेज बस अड्डा शुरू होने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

बेहतर प्रतीक्षालय और सुविधाओं के साथ, क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। इसके साथ ही साथ ही करीब दो करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बने विकासखंड गदरपुर कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे तथा विभिन्न विभागों की सात अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने उद्घाटन में देरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल के किसानों को बड़ी राहत, आधुनिक कृषि उपकरणों पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण 50 प्रतिशत तक की सबसिडी पर मिलेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग के निर्देश जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस...

Related Articles

आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू

चम्बा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को चम्बा जिले के आपदा...

हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही संवैधानिक संस्थाओं के रिक्त और रिक्त होने...

थारू समाज के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति...

विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित...