Home राज्य उत्तराखंड डेढ़ साल का इंतजार खत्म, आज गदरपुर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे सीएम धामी
उत्तराखंडराज्य

डेढ़ साल का इंतजार खत्म, आज गदरपुर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे सीएम धामी

Share
Share

गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र के लोगों का डेढ़ साल पुराना इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंबे समय से तैयार रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वे विकासखंड कार्यालय भवन का उद्घाटन और सात विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

गदरपुर में रोडवेज बस अड्डे की मांग वर्षों से उठती रही, लेकिन भूमि की कमी के कारण परियोजना में देरी हुई। क्षेत्र के समाजसेवी राकेश भुडडी और अन्य ने आंदोलन किया। अंततः 20 जून 2017 को भूमि उपलब्ध हुई, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। लगभग तीन करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा तैयार किया गया।

राजनीतिक मतभेद चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक अरविंद पांडे ने इसका शिलान्यास किया था। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही बस अड्डा शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी बीच वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद पांडे को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। इसके बाद कई मौकों पर दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद चर्चा का विषय बने रहे।

हाल के दिनों में मुख्यमंत्री धामी और विधायक अरविंद पांडे के बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते विकास कार्यों में तेजी आई है। आज, मुख्यमंत्री कंबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह कंबोज के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसके बाद बस अड्डे का उद्घाटन करेंगे। गदरपुर रोडवेज बस अड्डा शुरू होने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

बेहतर प्रतीक्षालय और सुविधाओं के साथ, क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। इसके साथ ही साथ ही करीब दो करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बने विकासखंड गदरपुर कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे तथा विभिन्न विभागों की सात अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने उद्घाटन में देरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, युवक ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पत्नी और दो...

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाएं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्देश...

Related Articles

हरियाणा को केंद्र की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए मिले 1,484 करोड़ रुपये

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने हरियाणा को विकास कार्यों के लिए बड़ी वित्तीय...

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का दबदबा, खिलाड़ियों ने दिलाए 7 गोल्ड मेडल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा’ का...

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से, जनहित के मुद्दों पर सरकार-विपक्ष में होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे...