Home राज्य हिमाचल में पंचायत चौकीदार व्यवस्था खत्म, 566 रिक्त पद समाप्त किए गए
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पंचायत चौकीदार व्यवस्था खत्म, 566 रिक्त पद समाप्त किए गए

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायतों में वर्षों से चली आ रही पंचायत चौकीदार व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने पंचायत चौकीदार श्रेणी के 566 रिक्त पद तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं। इसके साथ ही इस कैडर को डाइंग घोषित कर दिया गया है।

पंचायती राज विभाग के सचिव सी पालरासु की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही पूरे राज्य में प्रभावी हो गए हैं।

पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी की

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय 20 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक के मद संख्या-61 के तहत लिया गया था। कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद अब पंचायती राज विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। भविष्य में पंचायत चौकीदारों के सेवानिवृत होने के बाद इनके स्थान पर मल्टी टास्क वर्करों की सेवाएं ली जाएंगी।

भविष्य में नहीं होगी कोई नई भर्ती

कैडर को डाइंग कैडर घोषित किए जाने का सीधा अर्थ यह है कि अब प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत चौकीदार के पद पर भविष्य में कोई भी नई नियुक्ति या भर्ती नहीं की जाएगी। जो 566 पद वर्तमान में खाली पड़े थे, वे पूरी तरह से खत्म कर दिए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त

नारायणपुर: ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. कुल 297 जीवित...

भोपाल को मिला नया रेलवे हब, निशातपुरा स्टेशन से अब चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

भोपाल: राजधानी में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर अब नियमित...

Related Articles

PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और 3 बड़ी परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

छिंदवाड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कमलनाथ का सवाल, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा...

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा...

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स...