Home राज्य पंजाब पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई
पंजाबराज्य

पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई

Share
Share

पंजाब सरकार द्वारा ”मावां-धीयां सत्कार योजना” के तहत प्रदेश की करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। 24 घंटे में यह राशि महिलाओं के खाते में आए जाएगी। पठानकोट के ब्लॉक धारकलां स्थित व्हाइट हाउस अस्पताल के मैदान में करवाए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।

जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाओं के बैंक खातों में तो यह सम्मान राशि पहुंच भी गई है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाली एससी महिलाओं को 4500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को तीन हजार रुपये तीन माह के मिलेंगे। सूत्रों की माने तो कार्यक्रम में ज्यादातर आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर मौजूद रहीं क्योंकि उन्हें एक दिन पहले ही आज के कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश हो चुके थे जिस वजह से वे सेंटर बंद करके आज सीएम के प्रोग्राम में बसों के जरिए पहुंची।

महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम: सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने लोगों से किए हर वादे को एक-एक करके पूरा किया है और महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। यह राशि भले ही किसी को अमीर नहीं बनाती, लेकिन हर महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। यह महिलाओं का अपना हक है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतें, बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक रस्मों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकेंगी। वहीं, 1 सितंबर को दोबारा  महिलाओं को सम्मान राशि मिलेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी की पहचान ही अपने वादे निभाने की है। पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनके द्वारा पंजाब के लोगों से किए वादे हों या उनके द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में किए गए एलान, सरकार ने उन्हें एक-एक करके पूरा किया है। आम आदमी पार्टी वही वादा करती है, जिसे पूरा करने का दम रखती है और जो वादा कर देती है, उसे हर हालत में निभाती है।

पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को मिला योजना का लाभ

पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला था, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। जिन महिलाओं ने बाद में आवेदन किए हैं, उन्हें भी तीन महीने की बनती राशि मिलेगी। किसी भी लाभार्थी के साथ कोई बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की नीयत साफ है और लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाएं लगातार जारी रहेंगी। महिलाओं को मिलने वाली यह सहायता उनकी आर्थिक मजबूती के साथ-साथ परिवारों की भलाई में भी अहम भूमिका निभाएगी।

लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत

इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग से किए वादों को समय पर पूरा कर रही है और लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, बटाला के विधायक शैरी कलसी, सुजानपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का माहौल है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान अलग अलग-अलग कार्यक्रमों...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की कड़ी में अब हरियाणा भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है।...

Related Articles

हाईकोर्ट से विधायक गोविंद सिंह को राहत, चुनावी हलफनामे से जुड़ी दोनों याचिकाएं खारिज

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह के...

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का परचम, दो महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक

चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम...

हरियाणा भाजपा की नई टीम घोषित, अर्चना गुप्ता ने 36 पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई प्रधान डॉ. अर्चना गुप्ता ने राज्य कार्यकारिणी का...

पंजाब के शहरी विकास को रफ्तार, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 190 परियोजनाएं पूरी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने...