Home राज्य राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का परचम, दो महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक
राज्यहरियाणा

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का परचम, दो महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक

Share
Share

चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया ने महिला 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को दूसरी स्वर्णिम सफलता दिलाई। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी की इन बेटियों ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हरियाणा की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहरा रही हैं।

लाखों युवा खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा

प्रीति पंवार द्वारा 54 किलोग्राम भार वर्ग और जैस्मिन लांबोरिया द्वारा 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से प्रदेश के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल अवसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण तथा पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी आने वाले समय में भी इसी तरह देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का माहौल है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान अलग अलग-अलग कार्यक्रमों...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की कड़ी में अब हरियाणा भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है।...

Related Articles

हाईकोर्ट से विधायक गोविंद सिंह को राहत, चुनावी हलफनामे से जुड़ी दोनों याचिकाएं खारिज

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह के...

हरियाणा भाजपा की नई टीम घोषित, अर्चना गुप्ता ने 36 पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई प्रधान डॉ. अर्चना गुप्ता ने राज्य कार्यकारिणी का...

पंजाब के शहरी विकास को रफ्तार, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 190 परियोजनाएं पूरी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने...

पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई

पंजाब सरकार द्वारा ”मावां-धीयां सत्कार योजना” के तहत प्रदेश की करीब 40...