Home राज्य हरियाणा में वोट कटने के मुद्दे पर कांग्रेस अलर्ट, राव नरेंद्र का बड़ा बयान
राज्यहरियाणा

हरियाणा में वोट कटने के मुद्दे पर कांग्रेस अलर्ट, राव नरेंद्र का बड़ा बयान

Share
Share

गुरुग्राम: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने टीएमसी और शिव सेना के सांसदों के टूटने ने मामले में गुरुग्राम में भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि “देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है.”

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा है प्रभावित: राव नरेंद्र सिंह ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि “लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.” उन्होंने कहा कि “कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा पहुंचकर छात्रों की समस्याओं को सुना और उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया.”

‘वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगी कांग्रेस’: वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कहा कि “कांग्रेस किसी भी वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगी. इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है.”

कई नेता मौके पर थे मौजूदः गुरुग्राम स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, पूर्व राज्यसभा सांसद राज बब्बर, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...