Home राज्य जन शिकायतों के समाधान पर जोर, सिरसा में सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश
राज्यहरियाणा

जन शिकायतों के समाधान पर जोर, सिरसा में सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश

Share
Share

सिरसा: शुक्रवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की. बैठक में कुल 15 शिकायतें सुनी गई. जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया. इसके अलावा बची तीन शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए.

सिरसा की खराब सड़कों पर सीएम ने जताई चिंता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने विशेष रूप से सिरसा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई और संबंधित विभागों को जल्द सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सूबे में बिगड़ती कानून व्यस्था को लेकर वो विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगे. इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि “जब सत्र बुलाया जाता है, तो कांग्रेस के नेता बीच में ही सदन छोड़कर चले जाते हैं.” उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में वर्तमान समय में कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस शासनकाल की तुलना में कहीं बेहतर है.

पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने का दावा: पंजाब की राजनीति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने हाल ही में गुरु अर्जुन देव के 420 वें शहीदी दिवस को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस पावन अवसर को पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया और गुरुओं के बलिदान को याद किया.

पंजाब के सीएम के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया: सीएम सैनी ने कहा कि “पंजाब गुरुओं की पवित्र धरती है जहां गुरुओं ने अपने परिवार और पीढ़ियों तक को देश और धर्म के लिए कुर्बान कर दिया. हम उनके चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं.” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सिंह सैनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम की भी कुछ वीडियो वायरल हो चुकी हैं, जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता को दर्शाती हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...